जानिए झाला मान की नगरी बड़ी सादड़ी के बारे में राणा प्रताप के अनुयायियों की धरती के बारे में
Monday, 28 December 2020
किसानों के लिए निराशा का कारण बनती बड़ी सादड़ी धान मंडी
बड़ी सादड़ी धान मंडी कहने में तो किसानों के क्रय विक्रय का सहकारी केन्द्र है।
लेकिन यदि आप इस मंडी का एक बार भ्रमण करलेगें। तो निश्चित रूप से आप को यंहा
फैली अव्यवस्थाओं को देखकर काफी खिन्नता महसूस होगी। आजकल देश में किसान आंदोलन
की चर्चा जोरों पर है। आप हर समय मंडी व्यापारी मंडी व्यवस्था के बारे में सुन
रहें हैं। किसानों को अपना अनाज निकट के केंद्र में बेचने की सुविधा के लिए
सरकारों द्वारा मंडियों की स्थापना की गई। लेकिन आप यदि बड़ी सादड़ी ब्लाक की
मंडी में प्रवेश करेंगे तो यंहा किसानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो तो
सम्पूर्ण रूप से गायब है। साथ ही मंडी में जंहा किसानों का माल खाली होना चाहिए ।
वंहा व्यापारियों के माल जमाव के कारण किसानों को अपना माल खुले में ही खाली करना
पड़ रहा है। अनेकों बार भारी बारिश के कारण भी किसानों के माल के भीगने की स्थिति
बन चुकी है। जिससे अन्नदाता किसान को भारी नुक्सान भी उठाना पड़ता है। मंडी में
ना किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था है। ना ही मूत्राशय या शौचालय की हर
और केवल व्यापारी वर्ग का माल पड़ा हुआ इस मंडी में आपको मिलेगा। सरकारें बदलती
रहती है। लेकिन ना जाने क्यों किसानों का भाग्य नहीं बदला है। इसी प्रकार की
जानकारी के लिए पढ़ें। अपना बड़ी सादड़ी ब्लाग बड़ी सादड़ी क्षेत्र की किसी भी
सकारात्मक खबर आप हमारे नंबर 9950290054पर जरूर शेयर कीजिए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
किसानों के लिए निराशा का कारण बनती बड़ी सादड़ी धान मंडी
बड़ी सादड़ी धान मंडी कहने में तो किसानों के क्रय विक्रय का सहकारी केन्द्र है। लेकिन यदि आप इस मंडी का एक बार भ्रमण करलेगें। तो निश्चित रूप...
-
डाक्टरों को ईश्वर का दूसरा प्रतिरूप माना जाता है। कहां जाता है कि चिकित्सक ईश्वर का ही दूसरा रूप है। यह सच भी है। बड़ी सादड़ी सीएचसी ...
-
बडीसादडी राम रावण मेला -: 12अप्रैल से 14अप्रैल तक वैसे तो सम्पूर्ण भारत में शारदीय नवरात्र के दौरान राम रावण मेलें लगते हैं। लेकिन...
-
चित्तौड़गढ़ जिले का एक छोटा सा कस्बा जो भारत के इतिहास में अपनी अगल पहचान रखता है। आज आपको बड़ी सादड़ी की विशेषताओं का ज्ञान करवाता हूं। ...
No comments:
Post a Comment