जानिए झाला मान की नगरी बड़ी सादड़ी के बारे में राणा प्रताप के अनुयायियों की धरती के बारे में
Tuesday, 31 March 2020
Friday, 14 February 2020
गणतंत्र दिवस 2020 पंजाबी बैंड की देशभक्ति धूनें बड़ी सादड़ी
जैसा कि आप सभी को विदित है। कि बड़ी सादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप चौधरी व उनकी टीम ने बड़ी सादड़ी के विकास हेतु किए गए प्रयासों से हर और उन्हें शाबाशी व बधाई दी जाती रही है।
इस बार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 2020में नगरपालिका द्वारा आमंत्रित पंजाबी बैंड द्वारा देशभक्ति गीत की धुन बजाते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरना नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा ।
इस बैंड की प्रस्तुति के लिए नगर वासियों की और से नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप चौधरी व उनकी टीम बधाई की पात्र है।
Thursday, 13 February 2020
मेरी बड़ी सादड़ी मेरी शान मातृभूमि के लगाव को दर्शाता एक मोहक दृश्य
मेरी बड़ी सादड़ी मेरी शान
हर नागरिक अपनी मातृभूमि से अथाह प्रेम करता है।
वह चाहे किसी भी देश या राज्य में जाकर बस जांए फिर उसे अपनी मातृभूमि की याद हमेशा तड़पाती रहती है। ठीक उसी प्रकार बड़ी सादड़ी के नागरिकों उनकी मिट्टी की याद दिलाता
फिल्म केसरी से लिया गया ये गीत हर भारतीय के मन में अपनी मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू से रूबरू कराता है।
आशा है कि आप भी इस विडियो को देख कर अपनी माटी पर जरूर गर्व करेंगे।
पढ़ते रहिए और देखते रहिए अपना बड़ी सादड़ी
ब्लाग
आगे भी हम आपके लिए इसी प्रकार के नये
नये विडियोज व छाया चित्र प्रदर्शित करते रहेंगे।
Thursday, 19 December 2019
बड़ी सादड़ी की खेलों में पहचान बनाता -स्वामी विवेकानंद विद्यालय बड़ीसादड़ी
बड़ी सादड़ी MODAL स्कूल के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई सीबीएसई वेस्ट जोन चेस टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन के बाद बड़ी सादड़ी मॉडल स्कूल के 7 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ था तथा वे विद्यार्थी औरंगाबाद खेलने गए थे उनमें से 4 विद्यार्थियों श्री अंशुल बांगड़ सुश्री परिधि कंटालिया सुश्री विधि एवं सुश्री अनुष्का भंडारी का चयन एशियाई स्कूल खेलों के लिए हो गया है वे जून महीने में श्रीलंका में आयोजित एशियाई स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे
बधाई बधाई बधाई
मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य सम्पूर्ण गुरुजन व विद्यार्थी ।
1 दिसम्बर 2019 का दिन बड़ीसादड़ी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा यूंही नही लिखा जारहा है।यह परिणाम है एक जज्बाती व्यक्तित्व और स्कूल में जीवटता से पुरी लगन और निष्ठा के साथ समर्पण का कि देश की आजादी के 70 वर्षों में पहली बार बड़ीसादड़ी नगरपालिका क्षेत्र के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे ये श्रीलंका जाकर जून 2020 में प्रदर्शन करेंगे।इस उपलब्धि पर जितना गर्व किया जाय वह कम है।बरसों पूर्व बोहेड़ा के युवराज लक्ष्मण सिंह शक्तावत क्रिकेट में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीम के कप्तान बनकर इंग्लैंड आस्ट्रेलिया गए या फिर यह सूर्य एक बार पुनः उदय हुआ है जिसमे भी बोहेड़ा की दो बेटियां विधि जैन और अनुष्का भंडारी ओर बड़ीसादड़ी के बेटे अंशुल बांगड़ बेटी परिधि कंठालिया ने औरंगाबाद में रविवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंतर राष्ट्रीय स्तर पर भारतवर्ष के प्रतिनिधित्व करने के लिये शतरंज के दिमागी खेल में धुरंधरों को मात देदी।यहां प्रधानाचार्य आदर्श पालीवाल जैसे समर्पित ओर कर्मठ नेतृत्वकर्ता ओर वैसे ही उनकी टीम के सरकारी व संविदा गुरुजन के साथ ही कोच कमलेश चौधरी को सम्मनित किया जाना चाहिए ।एक बार पुनः बड़ीसादड़ी का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई अभिनंदन
प्रेरक प्रसंग-सत्य की महत्ता
जीवन में प्रेरक प्रसंग बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।
अपना बड़ी सादड़ी ब्लाग की पोस्ट पढ़ते रहिए।
और शेयर करते रहिए।
सत्य का साथ कभी न छोड़े
*
स्वामी विवेकानंद जी प्रारंभ से ही मेधावी छात्र थे और सभी लोग उनके व्यक्तित्व और वाणी से प्रभावित रहते थे | जब वह अपने साथी छात्रों से कुछ बताते तो सब मंत्रमुग्ध हो कर उन्हें सुनते थे |
एक दिन कक्षा में वो कुछ मित्रों को कहानी सुना रहे थे, सभी उनकी बातें सुनने में इतने मग्न थे की उन्हें पता ही नहीं चला की कब मास्टर जी कक्षा में आये और पढ़ाना शुरू कर दिया | मास्टर जी ने अभी पढ़ाना शुरू ही किया था कि उन्हें कुछ फुसफुसाहट सुनाई दी | “कौन बात कर रहा है ?” मास्टर जी ने तेज आवाज़ में पूछा |
सभी छात्रों ने स्वामी जी और उनके साथ बैठे छात्रों की तरफ़ इशारा कर दिया | मास्टर जी क्रोधित हो गए | उन्होंने तुरंत उन छात्रों को बुलाया और पाठ से संबंधित प्रश्न पूछने लगे | जब कोई भी उत्तर नहीं दे पाया तब मास्टर जी ने स्वामी जी से वही प्रश्न किया, स्वामी जी तो मानो सब कुछ पहले से ही जानते हो |
उन्होनें आसानी से उस प्रश्न का उत्तर दे दिया | यह देख कर मास्टर जी को यकीन हो गया कि स्वामी जी पाठ पर ध्यान दे रहे थे और बाकी छात्र बात – चीत कर रहे थे |
फिर क्या था | उन्होंने स्वामी जी को छोड़ सभी को बेंच पर खड़े होने की सजा दे दी | सभी छात्र एक एक कर बेंच पर खड़े होने लगे | स्वामी जी ने भी यही किया | मास्टर जी बोले नरेन्द्र तुम बैठ जाओ ! नहीं सर, मुझे भी खड़ा होना होगा क्योंकि वो मैं ही था जो इन छात्रों से बात कर रहा था | स्वामी जी ने आग्रह किया | सभी उनकी सच बोलने की हिम्मत देख बहुत प्रभावित हुए |
*कहानी से सीख : इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि मार्ग कितना भी कठिन क्यों न हों | सदा सत्य का साथ देना चाहिए
Sunday, 15 December 2019
बड़ी सादड़ी के विकास को नई दिशा देते-दिलीप चौधरी
अपने पिछड़े पन का रोना रोती बड़ी सादड़ी की जनता के लिए आशा की किरण बन चूका एक व्यक्तित्व जो हर व्यक्ति की तारीफ का पर्योय बन चूका है। वर्तमान बड़ी सादड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष दिलीप चौधरी जिन्होंने अनेक कार्यों के माध्यम से जनता के मन में जगह बनाई है।
बड़ी सादड़ी क्षैत्र में अनेक ऐसे काम हो रहे हैं। या हो चूके हैं। जिन्होंने क्षैत्र की जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है। साथ ही किस प्रकार वर्तमान पीढ़ी अपने अग्रजों द्वारा नगरपालिका के विकास हेतु किए गए कार्यों को याद करें उनका सम्मान करें। इस हेतु प्रथम बार दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। जो अपने आप में अनूठा काम हैं।
बड़ी सादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप चौधरी द्वारा सभी समाजों को एक स्थान पर बिठा कर एक श्मशान घाट योजना जो वर्षों पुरानी मांग थी को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बड़ी सादड़ी के प्रमुख मार्गों पर नवीन यात्री प्रतिक्षालय हो या नवीन पार्को का निर्माण
या बड़ी सादड़ी के आदि पुरुष स्वामी जी के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित करने के कामों में अपनी रूचि दिखा कर दिलीप चौधरी ने बड़ी सादड़ी की जनता के दिलों पर आसीन हो चूके हैं।
हालांकि कुछ विवादों के कारण दिलीप चौधरी चर्चा में भी रहें। बड़ी सादड़ी नगर के विकास के लिए इस युवा चेहरे पर अब जनता का विश्वास पुरे चरम पर है।
दिलीप चौधरी वहीं व्यक्ति हैं। जिन्होंने बड़ी सादड़ी में भाजपा शासित बोर्ड जो भ्रष्टाचार के कारण चर्चा में रहा था।
भाजपा समर्थकों को साथ में लेकर कांग्रेस पार्टी का चैयरमेन बनने के कारण भी जाने जाते हैं।
विदित रहे कि इनके पिताजी भी पूर्व में बड़ी सादड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। जिनके व्यवहार व काम को जनता आज भी याद करती है।

Saturday, 31 August 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)
किसानों के लिए निराशा का कारण बनती बड़ी सादड़ी धान मंडी
बड़ी सादड़ी धान मंडी कहने में तो किसानों के क्रय विक्रय का सहकारी केन्द्र है। लेकिन यदि आप इस मंडी का एक बार भ्रमण करलेगें। तो निश्चित रूप...
-
डाक्टरों को ईश्वर का दूसरा प्रतिरूप माना जाता है। कहां जाता है कि चिकित्सक ईश्वर का ही दूसरा रूप है। यह सच भी है। बड़ी सादड़ी सीएचसी ...
-
बडीसादडी राम रावण मेला -: 12अप्रैल से 14अप्रैल तक वैसे तो सम्पूर्ण भारत में शारदीय नवरात्र के दौरान राम रावण मेलें लगते हैं। लेकिन...
-
चित्तौड़गढ़ जिले का एक छोटा सा कस्बा जो भारत के इतिहास में अपनी अगल पहचान रखता है। आज आपको बड़ी सादड़ी की विशेषताओं का ज्ञान करवाता हूं। ...