APNA BARISADRI
जानिए झाला मान की नगरी बड़ी सादड़ी के बारे में राणा प्रताप के अनुयायियों की धरती के बारे में
Monday, 28 December 2020
किसानों के लिए निराशा का कारण बनती बड़ी सादड़ी धान मंडी
बड़ी सादड़ी धान मंडी कहने में तो किसानों के क्रय विक्रय का सहकारी केन्द्र है।
लेकिन यदि आप इस मंडी का एक बार भ्रमण करलेगें। तो निश्चित रूप से आप को यंहा
फैली अव्यवस्थाओं को देखकर काफी खिन्नता महसूस होगी। आजकल देश में किसान आंदोलन
की चर्चा जोरों पर है। आप हर समय मंडी व्यापारी मंडी व्यवस्था के बारे में सुन
रहें हैं। किसानों को अपना अनाज निकट के केंद्र में बेचने की सुविधा के लिए
सरकारों द्वारा मंडियों की स्थापना की गई। लेकिन आप यदि बड़ी सादड़ी ब्लाक की
मंडी में प्रवेश करेंगे तो यंहा किसानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो तो
सम्पूर्ण रूप से गायब है। साथ ही मंडी में जंहा किसानों का माल खाली होना चाहिए ।
वंहा व्यापारियों के माल जमाव के कारण किसानों को अपना माल खुले में ही खाली करना
पड़ रहा है। अनेकों बार भारी बारिश के कारण भी किसानों के माल के भीगने की स्थिति
बन चुकी है। जिससे अन्नदाता किसान को भारी नुक्सान भी उठाना पड़ता है। मंडी में
ना किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था है। ना ही मूत्राशय या शौचालय की हर
और केवल व्यापारी वर्ग का माल पड़ा हुआ इस मंडी में आपको मिलेगा। सरकारें बदलती
रहती है। लेकिन ना जाने क्यों किसानों का भाग्य नहीं बदला है। इसी प्रकार की
जानकारी के लिए पढ़ें। अपना बड़ी सादड़ी ब्लाग बड़ी सादड़ी क्षेत्र की किसी भी
सकारात्मक खबर आप हमारे नंबर 9950290054पर जरूर शेयर कीजिए।
Friday, 24 April 2020
फिर से रोशन होंगा अपना बड़ी सादड़ी
फिर से रोशन होंगा अपना बड़ी सादड़ी विडियो जरूर देखें
मैं बड़ीसादड़ी हूं।
सूनी-सूनी वीरान
हर तरफ नीरवता है।
एक अद्भूत सन्नाटा हैं।
हर और सूनापन का अहसास हैं।
कुछ देर के लिए मैं चलती जरूर हूं।
लेकिन फिर थम सी जाती हूं।
हर दिन अब अलग सा लगने लगा है।
क्योंकि एक भय हैं।
जो
मेरे निवासियों को घर में रहने को मजबूर कर रहा है।
लेकिन जैसा कहा गया है। हौसले यदि बुलंद हो मंजिल भी छोटी लगती है।
ठीक ऐसा ही मुझे भी विश्वास हैं।
हम सभी हराएंगे कोरोना को अभी तक हम जिस तरह अपने शहर को इस वैश्विक महामारी से बचांए हुए हैं। ठीक कुछ दिन और हम सभी को प्रशासन व भारत सरकार का सहयोग करना होगा। ताकि इस कठिन आपदा से हमारा बड़ी सादड़ी सुरक्षित रहें। आइए मिलकर शपथ लेते
1. आवश्यकता होने पर ही घर से निकलेंगे
2. सेनेटाइजर से बार बार हाथ धोएंगे।
3.सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन करेंगे।
4.गरीबों की मदद करेंगे।
5.हर समय मास्क का प्रयोग करेंगे।
6.प्रशासन व सफाई कर्मी व अन्य कोरोना फाइटर का सम्मान करेंगे।
7.जरुरत का सामान ही खरीदेगें।
8.अपने नगर के से जुबान जीवों के लिए परिंडे बांधेंगे। तथा
गायों को हरी घास मिले इस हेतु प्रयास करेंगे।
9.हम सभी नागरिक सरकार द्वारा निर्देशों का भली भांति पालन करेंगे।
जय हिन्द जय भारत
पढ़ते रहिए अपना बड़ी सादड़ी
आप हमें किसी भी लेख के लिए हमारे व्हाट्स ऐप नंबर 9950290054पर अपने फोटोग्राफ भेज सकते हैं।
Sunday, 12 April 2020
लाकडाउन में बड़ी सादड़ी शहर का नज़ारा
लाकडाउन में बड़ी सादड़ी शहर
आज जब सम्पूर्ण भारत में लाकडाउन घोषित हैं। ऐसे में इस पल को यादगार बनाने के लिए हम बड़ी सादड़ी की शानदार तस्वीरें आपके लिए लेकर आए हैं। जो आपको जरूर पसंद आएगी।
बड़ीसादड़ी नगर जिसके चौराहे सरपट दौड़ती गाड़ियों से रोशन हुआ करता था । जिसके हर चौराहे पर लोगों की आवाजाही के कारण जाम जैसी स्थिति बन जाया करती थी। वहीं शहर आज थम सा गया लगता है। हर गली सूनी सूनी नजर आती है। वह शहर जो जल्दी खुलकर जल्दी बंद हो जाता करता था। वहीं शहर कुछ समय के लिए खुल कर फिर सुनसान हो जाता है। आज ना तो कोई हड़बड़ी में दिखाई देता है। और ना ही किसी जल्दी में शहर के लोग कुछ समय के लिए घरों से बाहर निकलते हैं। वह भी घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए सामान की खरीद में सोशल डिस्टेंन्सिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बड़ी सादड़ी बैंक व नगर की कुछ दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंन्सिंग पोइंट बनाए गए हैं। जिसका पालन लोगों द्वारा बखूबी किया जा रहा है।
बड़ी सादड़ी के कुछ युवा बेजुबान जीवों की सेवा में लगे हुए हैं। लाकडाउन में बेजुबान जीवों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए हरे चारे के साथ ये युवा अन्य पक्षियों के लिए चुग्गा डालने जैसे काम को स्वेच्छा से अंजाम दे रहे हैं। ऐसे युवाओं की मदद अनेक भामाशाहों द्वारा की जा रही है।
बड़ी सादड़ी प्रशासन का काम भी काबिले तारीफ है। प्रशासन द्वारा लोगों को राहत प्रदान करने का काम सुचारू रूप से किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा इसी क्रम में फ्लेग मार्च का आयोजन किया गया । जिसका स्वागत बड़ी सादड़ी के नगर वासियों द्वारा फूल बरसा कर एवं भारत माता की जय के शंखनाद के साथ हुआ। सम्पूर्ण बड़ी सादड़ी अति शांत नजर पड़ती है।
हम भी आपसे इस लेख के माध्यम से अनुरोध करते हैं। प्रशासन का सहयोग करें। तथा अपने हाथों को सेनेटाइजर से धोते रहें।
घर पर रहिए
याद रखिए आप घर पर रहेंगे।
तभी
देश जीतेगा और कोरोना हारेगा।
यदि आप को हमारे द्वारा लिखी गई बातें पसंद आती है। तो शेयर करना व कमेंट करना ना भूलें।
- पढ़ते रहिए अपना बड़ी सादड़ी ब्लाग
Friday, 3 April 2020
कोरोना के बीच गरीबों का मसीहा बनता-पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी
चीन के वुहान शहर से जन्मी जिस भयंकर आपदा से सम्पूर्ण विश्व गुजर रहा है। उससे गांव गली शहर का हर व्यक्ति वाकिफ हैं। तथा वैश्विक स्तर पर भी इस भयंकर महामारी से बचाव व मानवता की रक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों से भी आप सभी परिचित हैं।
इस कठिनाई के समय में मानवता का परिचय हर जगह दिखाई और सुनाई पड़ रहा है। ऐसे में बड़ी सादड़ी शहर मानवता के काम और मानवता के कल्याण हेतु पीछे रह जांए ये असंभव सा प्रतीत होता है। ठीक एक ऐसी ही मानवतावादी विचारकों की एक टीम आजकल नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए आप सभी को रूबरू करवातें है। बड़ी सादड़ी की जनता को ऐसे मुश्किल समय में जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने के काम में लगें स्वंयसेवकों की फौज -
पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी
बड़ी सादड़ी प्रशासन एवं जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ की एक छोटी सी अपील पर कोरोना वायरस के प्रभाव व उसकी चैन से तोड़ने हेतु माननीय प्रधानमंत्रीजी व राजस्थान के मुख्यमंत्री घोषित लाकडाउन जो कि 21दिन तक प्रस्तावित है। के दौरान किसी जरूरतमंद को जरूरत के सामान की कमी के कारण भूखा ना रहना पड़े इस हेतु एक प्रयास पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा शुरू किया गया जो धीरे-धीरे एक कांरवा का रूप ले चुका है। तथा इस संस्था के स्वंयसेवको ने यह साबित कर दिखाया है। कि जंहा चाह हैं। वहीं राह है।
इस संस्थान को अनेक भामाशाहों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। तथा भामाशाहों के दान को सही व्यक्तियों जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम भी इस संस्था द्वारा अनवरत जारी है। जिसके छायाचित्र आपके लिए नीचे उपलब्ध है।
ईश्वर इस कठीन समय में सभी स्वंयसेवको को नई ऊर्जा
प्रदान करता रहें। तथा वे इसी प्रकार से पीड़ित मानवता की सेवा करते रहे।
भामाशाह भी दान रूपी धन से इस संस्था से जुड़ कर जरूरत मंद व्यक्तियों तक जरूरत की चीजें पहुंचाने में मदद करते रहें। ताकि इन युवाओं को बल मिलता रहे तथा जरूरतमंद लोगों को भूखा ना सोना पड़े।
हम आशा करते हैं। यह संस्थान इसी प्रकार राहत सामग्री को अनवरत जरुरतमंदों तक पहुंचाता रहेगा।
पढ़ते रहिए अपना बड़ी सादड़ी ब्लाग
शेयर करना न कमेंट करना भूलें।

Tuesday, 31 March 2020
Friday, 14 February 2020
गणतंत्र दिवस 2020 पंजाबी बैंड की देशभक्ति धूनें बड़ी सादड़ी
जैसा कि आप सभी को विदित है। कि बड़ी सादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप चौधरी व उनकी टीम ने बड़ी सादड़ी के विकास हेतु किए गए प्रयासों से हर और उन्हें शाबाशी व बधाई दी जाती रही है।
इस बार के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम 2020में नगरपालिका द्वारा आमंत्रित पंजाबी बैंड द्वारा देशभक्ति गीत की धुन बजाते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरना नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा ।
इस बैंड की प्रस्तुति के लिए नगर वासियों की और से नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप चौधरी व उनकी टीम बधाई की पात्र है।
Thursday, 13 February 2020
मेरी बड़ी सादड़ी मेरी शान मातृभूमि के लगाव को दर्शाता एक मोहक दृश्य
मेरी बड़ी सादड़ी मेरी शान
हर नागरिक अपनी मातृभूमि से अथाह प्रेम करता है।
वह चाहे किसी भी देश या राज्य में जाकर बस जांए फिर उसे अपनी मातृभूमि की याद हमेशा तड़पाती रहती है। ठीक उसी प्रकार बड़ी सादड़ी के नागरिकों उनकी मिट्टी की याद दिलाता
फिल्म केसरी से लिया गया ये गीत हर भारतीय के मन में अपनी मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू से रूबरू कराता है।
आशा है कि आप भी इस विडियो को देख कर अपनी माटी पर जरूर गर्व करेंगे।
पढ़ते रहिए और देखते रहिए अपना बड़ी सादड़ी
ब्लाग
आगे भी हम आपके लिए इसी प्रकार के नये
नये विडियोज व छाया चित्र प्रदर्शित करते रहेंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)
किसानों के लिए निराशा का कारण बनती बड़ी सादड़ी धान मंडी
बड़ी सादड़ी धान मंडी कहने में तो किसानों के क्रय विक्रय का सहकारी केन्द्र है। लेकिन यदि आप इस मंडी का एक बार भ्रमण करलेगें। तो निश्चित रूप...
-
डाक्टरों को ईश्वर का दूसरा प्रतिरूप माना जाता है। कहां जाता है कि चिकित्सक ईश्वर का ही दूसरा रूप है। यह सच भी है। बड़ी सादड़ी सीएचसी ...
-
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ व प्रतापगढ़ में फैला वन्य जीव अभयारण्य जो लगभग 323वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ हैं। यह क्षेत्र रामायण कालीन घ...
-
बडीसादडी राम रावण मेला -: 12अप्रैल से 14अप्रैल तक वैसे तो सम्पूर्ण भारत में शारदीय नवरात्र के दौरान राम रावण मेलें लगते हैं। लेकिन...