Sunday, 12 April 2020

लाकडाउन में बड़ी सादड़ी शहर का नज़ारा

लाकडाउन में बड़ी सादड़ी शहर
आज जब सम्पूर्ण भारत में लाकडाउन घोषित हैं। ऐसे में इस पल  को यादगार  बनाने के लिए हम बड़ी सादड़ी की शानदार तस्वीरें आपके लिए लेकर आए हैं। जो आपको जरूर पसंद आएगी।




बड़ीसादड़ी नगर जिसके चौराहे सरपट दौड़ती गाड़ियों से रोशन हुआ करता था । जिसके हर चौराहे पर लोगों की आवाजाही के कारण जाम जैसी स्थिति बन जाया करती थी। वहीं शहर आज थम सा गया लगता है। हर गली सूनी सूनी नजर आती है। वह शहर जो जल्दी खुलकर जल्दी बंद हो जाता करता था। वहीं शहर कुछ समय के लिए खुल कर फिर सुनसान हो जाता है। आज ना तो कोई हड़बड़ी   में दिखाई देता है। और ना ही किसी जल्दी में शहर के लोग कुछ समय के लिए  घरों से बाहर निकलते हैं। वह भी घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए सामान की खरीद में सोशल डिस्टेंन्सिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बड़ी सादड़ी बैंक व नगर की कुछ दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंन्सिंग पोइंट बनाए गए हैं। जिसका पालन लोगों द्वारा बखूबी किया जा रहा है।


बड़ी सादड़ी के कुछ युवा बेजुबान जीवों की सेवा में लगे हुए हैं। लाकडाउन में बेजुबान जीवों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए हरे चारे के साथ ये युवा अन्य पक्षियों के लिए चुग्गा डालने जैसे काम को स्वेच्छा से अंजाम दे रहे हैं। ऐसे युवाओं की मदद अनेक भामाशाहों द्वारा की जा रही है। 
बड़ी सादड़ी प्रशासन का काम भी काबिले तारीफ है। प्रशासन द्वारा लोगों को राहत प्रदान करने का काम सुचारू रूप से किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा इसी क्रम में फ्लेग मार्च का आयोजन किया गया । जिसका स्वागत बड़ी सादड़ी के नगर वासियों द्वारा फूल बरसा कर एवं भारत माता की जय के शंखनाद के साथ हुआ।  सम्पूर्ण बड़ी सादड़ी अति शांत नजर पड़ती है। 
हम भी आपसे  इस लेख के माध्यम से अनुरोध करते हैं। प्रशासन का सहयोग करें। तथा अपने हाथों को सेनेटाइजर से धोते रहें। 
घर पर रहिए 
याद रखिए आप घर पर रहेंगे। 
तभी 
देश जीतेगा और कोरोना हारेगा।
यदि आप को हमारे द्वारा लिखी गई बातें पसंद आती है। तो शेयर करना व कमेंट करना ना भूलें। 
  1. पढ़ते रहिए अपना बड़ी सादड़ी ब्लाग

No comments:

Post a Comment

किसानों के लिए निराशा का कारण बनती बड़ी सादड़ी धान मंडी

बड़ी सादड़ी धान मंडी कहने में तो किसानों के क्रय विक्रय का सहकारी केन्द्र है। लेकिन यदि आप इस मंडी का एक बार भ्रमण करलेगें। तो निश्चित रूप...