फिर से रोशन होंगा अपना बड़ी सादड़ी विडियो जरूर देखें
मैं बड़ीसादड़ी हूं।
सूनी-सूनी वीरान
हर तरफ नीरवता है।
एक अद्भूत सन्नाटा हैं।
हर और सूनापन का अहसास हैं।
कुछ देर के लिए मैं चलती जरूर हूं।
लेकिन फिर थम सी जाती हूं।
हर दिन अब अलग सा लगने लगा है।
क्योंकि एक भय हैं।
जो
मेरे निवासियों को घर में रहने को मजबूर कर रहा है।
लेकिन जैसा कहा गया है। हौसले यदि बुलंद हो मंजिल भी छोटी लगती है।
ठीक ऐसा ही मुझे भी विश्वास हैं।
हम सभी हराएंगे कोरोना को अभी तक हम जिस तरह अपने शहर को इस वैश्विक महामारी से बचांए हुए हैं। ठीक कुछ दिन और हम सभी को प्रशासन व भारत सरकार का सहयोग करना होगा। ताकि इस कठिन आपदा से हमारा बड़ी सादड़ी सुरक्षित रहें। आइए मिलकर शपथ लेते
1. आवश्यकता होने पर ही घर से निकलेंगे
2. सेनेटाइजर से बार बार हाथ धोएंगे।
3.सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन करेंगे।
4.गरीबों की मदद करेंगे।
5.हर समय मास्क का प्रयोग करेंगे।
6.प्रशासन व सफाई कर्मी व अन्य कोरोना फाइटर का सम्मान करेंगे।
7.जरुरत का सामान ही खरीदेगें।
8.अपने नगर के से जुबान जीवों के लिए परिंडे बांधेंगे। तथा
गायों को हरी घास मिले इस हेतु प्रयास करेंगे।
9.हम सभी नागरिक सरकार द्वारा निर्देशों का भली भांति पालन करेंगे।
जय हिन्द जय भारत
पढ़ते रहिए अपना बड़ी सादड़ी
आप हमें किसी भी लेख के लिए हमारे व्हाट्स ऐप नंबर 9950290054पर अपने फोटोग्राफ भेज सकते हैं।